राज्य में रविवार को 3007 मरीज मिले, कुल मरीज 85975 हुए, इनमें एक्टिव केस 43591; कोरोना से अब तक 3060 लोगों की मौत

रविवार शाम जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 3007 नए संक्रमित मिले हैं। इससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 85975 हो गई है। इसमें 43591 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, 91 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 3060 हो गई है। वहीं, मुंबई में 24 घंटे में 1420 नए केस मिले हैं, जबकि 61 मरीजों की मौत हुई है। मुंबई में अब तक कुल केस 48774 हो गए हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 1638 हो गई है। मुंबई में एक्टिव पेशंट 25940 हैं। संक्रमण से बचने और लोगों को जागरूक करने के लिए मुंबई की सड़कों पर इस तरह के स्लोगन लिखे गए हैं।महाराष्ट्र में रिकवरी रेट 45.06% हुआरिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल पूरे राज्य में करीब 5 लाख46 हजार 566 लोगों को होम क्वारैंटाइन कियागया है। 29 हजार 98 लोगों को इंस्टीट्यूशनलक्वारैंटाइन कियागया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में बताया गया कि महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट बढ़कर 45.06% हो गया है। धारावी में कोरोना के सिर्फ 10 नए केसमुंबई के धारावी में शनिवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 10 नए मामले आए। इसके साथइलाके में कुल संक्रमितों की संख्या 1899 हो गई।बृहन्नमुंबईनगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि यहां पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस से कोईमौत नहीं हुई। अब तक संक्रमण से 71 लोगों की जान जा चुकी है। मुंबई में हो रहेसबसे ज्यादाटेस्टदेशभर में सबसेज्यादा कोरोना मरीजों केटेस्टमुंबई में हो रहेहैं। बीएमसी की ओर से प्रतिदिन औसतन 4 हजार टेस्टकिए जारहेहैं। 3 फरवरी को मुंबई में पहली जांच की गई और 11 मार्च को पहला कोरोना संक्रमित मरीज पाया गया। 3 फरवरी से 6 मई के बीच मुंबई में 1 लाख जांचें की गईं। जबकि 1 जून को 2 लाख तक जांच पहुंच गई। यानी6 मई से 1 जून के बीच सिर्फ 25 दिन में प्रतिदिन 4 हजार की दर से 1 लाख जांच पूरी हुई हैं। महानगर पालिका की ओर से बताया गया किमुंबई में अब तक 2 लाख 12 हजार जांच की जा चुकी है। 22 मेडिकल लैब में हो रही है जांचेंमुंबई में 22 मेडिकल लैब में कोरोना की जांच की जा रही है। इसमें महानगर पालिका की 3, राज्य सरकार की 5 और 14 निजी लैबशामिल हैं। सभी लैब में प्रतिदिन जांच की क्षमता करीब10 हजार है। महानगर क्षेत्र में मुंबई छोड़कर अन्य राज्य के मरीजों की जांच भी इन लैबों में की जाती है। मुंबई की मरीन ड्राइव पर कोई बैठे ना, इसलिए प्रशासन ने इस तरह के पोस्टर जगह-जगह चिपकाएं गए हैं।'रेमडेसीवीर' के 10 हजार डोज खरीदेगी सरकारकोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए राज्य सरकार 10 हजार 'रेमडेसीवीर' इंजेक्शन खरीदेगी। यह घोषणा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 'रेमडेसीवीर' इंजेक्शन एंटि वायरल इंजेक्शन है और इसका इस्तेमाल सार्स जैसी बीमारी के लिए किया जाता है।विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, बहुत संभावना है कि यह कोरोना पर भी असरकारक साबित होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इंजेक्शन की खरीद सीएसआर फंड से की जाएगी। इस इंजेक्शन की कीमत काफी ज्यादा है, इसलिए आम मरीज इस इंजेक्शन को नहीं खरीद सकता।लिहाजा, सरकार ने इसे खरीदने का फैसला किया है। कोरोना अपडेट: मुंबई में कोरोना बीमारी से होने वाली मौतों की दरनियंत्रण में है। 18 से 24 मई के बीच 280 कोरोना मरीजों की मौत हुई। जबकि 25 से 31 मई के बीच270 लोगों की मौत हुई। मुंबई मेंशॉपिंग के लिए मशहूर दादर में दुकानें रात 8 बजे तक खोलने की अनुमति मिल गई है। अब बाकी व्यापारी एसोसिएशनों ने भी यह मांग रखी है। ठाणे में कोरोना के मामलों कोनियंत्रित करने के लिए केरल से 100 डॉक्टरों,300 नर्सों औरअन्य पैरा मेडिकल स्टाफ की मांग की है। सोमवार से दफ्तरों में कामकाज शुरू हो रहा है। इसे लेकरबेस्ट बसों के कर्मचारियों को निर्देश जारी किया गया है कि वे किसी यात्री को बस में चढ़ने से न रोकें। इस पर बेस्ट वर्कर्स यूनियन का कहना है कि इस आदेश सेसोशल डिस्टेंसिंग को रोकना मुश्किल होगा। लॉकडाउन के लगभग 70 दिन के बाद वसई (पूर्व) स्थित स्टील कारखाने धीरे-धीरे खुलने लगे हैं, लेकिन उनमें काम करने के लिए मजदूर नहीं हैं। इस इलाके में4 हजार से अधिक कारखाने हैं। विराज प्रोफाइल्स कंपनी ने कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे मुंबई के पुलिसकर्मियों को 40 हजार मास्क दिए हैं। कंपनी के एमडी नीरज कोच्चर ने मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह से मुलाकात कर उन्हें मास्क सौंपे। राज्य सरकार ने प्राइवेट लैब में कोरोना टेस्ट के रेट नए सिरे से तय करने का फैसला किया है। इसके लिए सरकार ने एक समिति गठित की है, जो अगले 7 दिन में नए रेट तय करेगी। लगातार कम होते जा रहे मामलों के बीच मुंबई के धारावी में एक महिला के स्वाब का सैंपल लेता बीएमसी स्वास्थ्यकर्मी।अपने गांव के कॉलेज में परीक्षाएं दे सकेंगे मेडिकल छात्रकोरोना संकट को देखते हुए राज्य के सभी मेडिकल छात्रों की परीक्षाएं उनके गांवों के आसपास के कॉलेज मेंया जहां वे पढ़ाई कर रहे हैं, वहां कराई जा सकेंगी। पहला पेपर 15 जुलाई को होगा। टाइम टेबल और परीक्षा केंद्रों की सूची यूनिवर्सिटीकी वेबसाइट पर जल्द ही जारी की जाएगी। छात्र परीक्षा केंद्र बदलने के लिए आवेदन कर सकतेहैं। 5 आईएएस अधिकारियों को सौंपी गई प्राइवेट हॉस्पिटल्स की जिम्मेदारीबीएमसी कमिश्नर आईएस चहल ने प्राइवेट हॉस्पिटल में लोगों को बेड उपलब्ध हों, इसके लिए 5 आईएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें मदन नागरगोजे, अजित पाटील, राधाकृष्णन, सुशील खोडवेकर और प्रशांत नारनवरे शामिल हैं। अगर हॉस्पिटल कोरोना मरीजों को बेड उपलब्ध नहीं कराते हैं, तो ईमेल से शिकायत की जा सकती है। पुलिसवालों में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच नईगांव पुलिस के कर्मचारियों ने ब्लड डोनेट किया।पहले 300कंटेनमेंट जोन थे, अब 30बचेनवी मुंबई मनपा क्षेत्र में अब सिर्फ 30 कंटेनमेंट जोन रह गए हैं। शुरू में इनकी संख्या करीब 300 थी, जो घटकर 111 तक आ गई थी। सरकार के नए दिशा-निर्देशों के बाद अब महानगर पाल

राज्य में रविवार को 3007 मरीज मिले, कुल मरीज 85975 हुए, इनमें एक्टिव केस 43591; कोरोना से अब तक 3060 लोगों की मौत
रविवार शाम जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 3007 नए संक्रमित मिले हैं। इससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 85975 हो गई है। इसमें 43591 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, 91 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 3060 हो गई है। वहीं, मुंबई में 24 घंटे में 1420 नए केस मिले हैं, जबकि 61 मरीजों की मौत हुई है। मुंबई में अब तक कुल केस 48774 हो गए हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 1638 हो गई है। मुंबई में एक्टिव पेशंट 25940 हैं। संक्रमण से बचने और लोगों को जागरूक करने के लिए मुंबई की सड़कों पर इस तरह के स्लोगन लिखे गए हैं।महाराष्ट्र में रिकवरी रेट 45.06% हुआरिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल पूरे राज्य में करीब 5 लाख46 हजार 566 लोगों को होम क्वारैंटाइन कियागया है। 29 हजार 98 लोगों को इंस्टीट्यूशनलक्वारैंटाइन कियागया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में बताया गया कि महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट बढ़कर 45.06% हो गया है। धारावी में कोरोना के सिर्फ 10 नए केसमुंबई के धारावी में शनिवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 10 नए मामले आए। इसके साथइलाके में कुल संक्रमितों की संख्या 1899 हो गई।बृहन्नमुंबईनगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि यहां पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस से कोईमौत नहीं हुई। अब तक संक्रमण से 71 लोगों की जान जा चुकी है। मुंबई में हो रहेसबसे ज्यादाटेस्टदेशभर में सबसेज्यादा कोरोना मरीजों केटेस्टमुंबई में हो रहेहैं। बीएमसी की ओर से प्रतिदिन औसतन 4 हजार टेस्टकिए जारहेहैं। 3 फरवरी को मुंबई में पहली जांच की गई और 11 मार्च को पहला कोरोना संक्रमित मरीज पाया गया। 3 फरवरी से 6 मई के बीच मुंबई में 1 लाख जांचें की गईं। जबकि 1 जून को 2 लाख तक जांच पहुंच गई। यानी6 मई से 1 जून के बीच सिर्फ 25 दिन में प्रतिदिन 4 हजार की दर से 1 लाख जांच पूरी हुई हैं। महानगर पालिका की ओर से बताया गया किमुंबई में अब तक 2 लाख 12 हजार जांच की जा चुकी है। 22 मेडिकल लैब में हो रही है जांचेंमुंबई में 22 मेडिकल लैब में कोरोना की जांच की जा रही है। इसमें महानगर पालिका की 3, राज्य सरकार की 5 और 14 निजी लैबशामिल हैं। सभी लैब में प्रतिदिन जांच की क्षमता करीब10 हजार है। महानगर क्षेत्र में मुंबई छोड़कर अन्य राज्य के मरीजों की जांच भी इन लैबों में की जाती है। मुंबई की मरीन ड्राइव पर कोई बैठे ना, इसलिए प्रशासन ने इस तरह के पोस्टर जगह-जगह चिपकाएं गए हैं।'रेमडेसीवीर' के 10 हजार डोज खरीदेगी सरकारकोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए राज्य सरकार 10 हजार 'रेमडेसीवीर' इंजेक्शन खरीदेगी। यह घोषणा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 'रेमडेसीवीर' इंजेक्शन एंटि वायरल इंजेक्शन है और इसका इस्तेमाल सार्स जैसी बीमारी के लिए किया जाता है।विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, बहुत संभावना है कि यह कोरोना पर भी असरकारक साबित होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इंजेक्शन की खरीद सीएसआर फंड से की जाएगी। इस इंजेक्शन की कीमत काफी ज्यादा है, इसलिए आम मरीज इस इंजेक्शन को नहीं खरीद सकता।लिहाजा, सरकार ने इसे खरीदने का फैसला किया है। कोरोना अपडेट: मुंबई में कोरोना बीमारी से होने वाली मौतों की दरनियंत्रण में है। 18 से 24 मई के बीच 280 कोरोना मरीजों की मौत हुई। जबकि 25 से 31 मई के बीच270 लोगों की मौत हुई। मुंबई मेंशॉपिंग के लिए मशहूर दादर में दुकानें रात 8 बजे तक खोलने की अनुमति मिल गई है। अब बाकी व्यापारी एसोसिएशनों ने भी यह मांग रखी है। ठाणे में कोरोना के मामलों कोनियंत्रित करने के लिए केरल से 100 डॉक्टरों,300 नर्सों औरअन्य पैरा मेडिकल स्टाफ की मांग की है। सोमवार से दफ्तरों में कामकाज शुरू हो रहा है। इसे लेकरबेस्ट बसों के कर्मचारियों को निर्देश जारी किया गया है कि वे किसी यात्री को बस में चढ़ने से न रोकें। इस पर बेस्ट वर्कर्स यूनियन का कहना है कि इस आदेश सेसोशल डिस्टेंसिंग को रोकना मुश्किल होगा। लॉकडाउन के लगभग 70 दिन के बाद वसई (पूर्व) स्थित स्टील कारखाने धीरे-धीरे खुलने लगे हैं, लेकिन उनमें काम करने के लिए मजदूर नहीं हैं। इस इलाके में4 हजार से अधिक कारखाने हैं। विराज प्रोफाइल्स कंपनी ने कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे मुंबई के पुलिसकर्मियों को 40 हजार मास्क दिए हैं। कंपनी के एमडी नीरज कोच्चर ने मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह से मुलाकात कर उन्हें मास्क सौंपे। राज्य सरकार ने प्राइवेट लैब में कोरोना टेस्ट के रेट नए सिरे से तय करने का फैसला किया है। इसके लिए सरकार ने एक समिति गठित की है, जो अगले 7 दिन में नए रेट तय करेगी। लगातार कम होते जा रहे मामलों के बीच मुंबई के धारावी में एक महिला के स्वाब का सैंपल लेता बीएमसी स्वास्थ्यकर्मी।अपने गांव के कॉलेज में परीक्षाएं दे सकेंगे मेडिकल छात्रकोरोना संकट को देखते हुए राज्य के सभी मेडिकल छात्रों की परीक्षाएं उनके गांवों के आसपास के कॉलेज मेंया जहां वे पढ़ाई कर रहे हैं, वहां कराई जा सकेंगी। पहला पेपर 15 जुलाई को होगा। टाइम टेबल और परीक्षा केंद्रों की सूची यूनिवर्सिटीकी वेबसाइट पर जल्द ही जारी की जाएगी। छात्र परीक्षा केंद्र बदलने के लिए आवेदन कर सकतेहैं। 5 आईएएस अधिकारियों को सौंपी गई प्राइवेट हॉस्पिटल्स की जिम्मेदारीबीएमसी कमिश्नर आईएस चहल ने प्राइवेट हॉस्पिटल में लोगों को बेड उपलब्ध हों, इसके लिए 5 आईएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें मदन नागरगोजे, अजित पाटील, राधाकृष्णन, सुशील खोडवेकर और प्रशांत नारनवरे शामिल हैं। अगर हॉस्पिटल कोरोना मरीजों को बेड उपलब्ध नहीं कराते हैं, तो ईमेल से शिकायत की जा सकती है। पुलिसवालों में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच नईगांव पुलिस के कर्मचारियों ने ब्लड डोनेट किया।पहले 300कंटेनमेंट जोन थे, अब 30बचेनवी मुंबई मनपा क्षेत्र में अब सिर्फ 30 कंटेनमेंट जोन रह गए हैं। शुरू में इनकी संख्या करीब 300 थी, जो घटकर 111 तक आ गई थी। सरकार के नए दिशा-निर्देशों के बाद अब महानगर पालिका क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन काफी घट गए हैं। कंटेनमेंट जोन से बाहर आए इलाके औरकॉलोनियों की सड़केंफिर से खोल दीगईंहैं। नए नियमों के अनुसार, अब जिस इमारत में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलता है, सिर्फ उसी इमारत को कंटेनमेंट जोन माना जाता है। उस इलाकेकी अन्य इमारतों को खुला रखा जाता है। इसी तरह झोपड़पट्टियों में किसी एक घर में पॉजिटिव मरीज के मिलने पर उसका घर ही प्रतिबंधित किया जाता है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें लॉकडाउन में मिली छूट के बाद मुंबई की मरीन ड्राइव पर सैकड़ों की संख्या में लोग मॉर्निंग वाॅक के लिए निकले। इस दौरान नियम पालन करवाने के लिए पुलिस की कई टीमों को वहां तैनात किया गया है।